अम्बेडकरनगर में सांकेतिक वितरण किया गया।

अम्बेडकरनगर में सांकेतिक वितरण किया गया।

अंबेडकरनगर। रविवार को प्रोजेक्ट अलंकार मुख्यमंत्री सम्बोधन के अवसर पर जी०आई०सी० रगड़गज अम्बेडकरनगर में 5 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, 1 कान की मशीन, 2 व्हीलचेयर का सांकेतिक वितरण किया गया। विधान परिषद सदस्य डॉ हरि ओम पाण्डेय एंव जिलाधिकारी अविनाश सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी विक्रम  कौशल जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रतिभा यादव जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे। लोहिया भवन में 50 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, 5 व्हीलचेयर, 1 स्मार्टकेन का वितरण मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी उपायुक्त श्रमरोजगार  जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रतिभा यादव की उपस्थिति में किया गया। सभी दिव्यांगजनों को माला और लंचपैकेट देकर विदा किया गया। वही जिला बचत कार्यालय द्वारा जिला में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 14 महिला प्रधान क्षेत्रीय बचत अभिकर्ताओं को एमएलसी डॉक्टर हरिओम पांडे  जिलाधिकारी अविनाश सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह  एवं जिला बचत अधिकारी/ जिला प्रोबेशन अधिकारी  राकेश कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रियंका तिवारी द्वारा किया गया।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत