वेटनरी फार्मासिस्ट सेवा नियमावली कैबिनेट ने दी मंजूरी
पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट संघ ने किया मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव धन्यवाद
लखनऊ। वेटनरी फार्मासिस्ट सेवा नियमावली कैबिनेट द्वारा पारित होने के उपरांत पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट संघ ने मुख्यमंत्री,कैबिनेट मंत्री और प्रमुख सचिव पशुधन को धन्यवाद दिया।
संघ के अध्यक्ष किरण सिंह और महामंत्री अशोक कुमार ने कहा कि तीन जुलाई,का दिन वेटनरी फार्मासिस्ट के इतिहास में स्वर्णिम दिन है जो स्वतंत्रता से लेकर आज तक बहुप्रतीक्षित सेवा नियमावली कैबिनेट से पास होने के उपरान्त संघ ने मुख्यमंत्री,कैबिनेट मंत्री पशुधन,प्रमुख सचिव पशुधन को धन्यवाद दिया,संघ का एक प्रतिनिधिमंडल विशेष सचिव पशुधन एवं पशुपालन विभाग के निदेशक प्रशासन एवं विकास,निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र से मिलकर प्रांतीय कार्यकारिणी की तरफ से आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष एवं महामंत्री के साथ आदेश कुमार सिंह संरक्षक उपेन्द्र धर द्विवेदी संयोजक, ज्वाला प्रकाश सिंह संयोजक अजीत यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज कुमार शाही उपाध्यक्ष, नागेश तोमर संयुक्त मंत्री, करतार सिंह प्रवक्ता,जितेन्द्र कुमार गोंड संगठन मंत्री,कमलेन्द्र प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष, विकास लाल ऑडिटर, बिपिन कुमार सिंह पूर्व उपाध्यक्ष,दीपक कुमार सिंह, अनुज कुमार वर्मा एवं रजनीश वर्मा व अन्य लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियां