भगोड़े माल्या व ललित लंदन में पार्टी करते दिखे, वीडियो देख मचा हंगामा

कार्यक्रम में वेस्टइंडिज केपूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल भी शामिल थे

भगोड़े माल्या व ललित लंदन में पार्टी करते दिखे, वीडियो देख मचा हंगामा

नई दिल्ली। आर्थिक मामलों में भगोड़े कारोबारी विजय माल्या और ललित मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे दोनों लंदन की एक पार्टी में गाना गाते और मस्ती करते दिख रहे हैं। कार्यक्रम में वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल भी शामिल थे। दरअसल, ये वीडियो ललित मोदी ने ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स तथा 'इंस्टाग्राम' पर साझा किया है। 

इस वायरल वीडियो क्लिप में दोनों को फ्रैंक सिनात्रा का माई वे गाना गाते और लंदन में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। इस पार्टी में दुनियाभर के 300 से ज्यादा चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। क्रिस गेल ने ललित मोदी और विजय माल्य के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, हम इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं। एक शानदार शाम के लिए धन्यवाद। साथ ही दोनों को टैग भी किया। ललित मोदी ने यह वीडियो शेयर करके लिखा कि इस शाम में शामिल होने वाले और इसे मेरे लिए सबसे खास रातों में से एक बनाने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।

विजय माल्या पर बैंकों से लिए गए 9,000 करोड़ के कर्ज में गड़बड़ी का आरोप है। यह लोन उनकी बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़ा है। माल्या साल 2016 में देश छोड़कर लंदन भाग गए थे, 2019 में उन्?हें आधिकारिक रूप से भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया। हालांकि, इन आरोपों पर विजय माल्या ने पहली बार चुप्पी तोड़ी और एक पॉडकास्ट में कहा कि बैंकों की तरफ से उनसे करीब 14 हजार करोड़ वसूल लिया गया है। वहीं, ललित मोदी पर भी करोड़ों रुपये की हेराफेरी का आरोप है। यह पूरा मामला साल 2009 में साउथ अफ्रीका में हुए आईपीएल मैच से जुड़ा हुआ है। उस दौरान ईडी ने ललित मोदी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने आईपीएल को शिफ्ट करने के लिए पैसों का लेन-देन किया है। इसको लेकर ईडी ने ललित मोदी पर 10.65 करोड़ का जुमार्ना भी लगाया था।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 बारिश से छात्रों को भीगने से बचाने के उद्देश्य से बाबा नीम करोरी ट्रस्ट ने बांटे छाते बारिश से छात्रों को भीगने से बचाने के उद्देश्य से बाबा नीम करोरी ट्रस्ट ने बांटे छाते
फ़िरोज़ाबाद, प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर विकासखंड  में बाबा नींव करोरी सेवा भाव चैरिटेबिल ट्रस्ट आगरा के  द्वारा विद्यालय और आंगनवाड़ी केन्द्र...
कामेडी के नए नबाब: रामपुर के अय्यूब, इमरान, फहाद, अलजैन और फैसल
प्रदेश सरकार द्वारा लागू की जा रही पेयरिंग नीति के विरोध में  प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में जिले के सैकड़ों शिक्षकों ने नगर विधायक को ज्ञापन सौपा
13 शादियां,  लाखों की ठगी,  लुटेरी दुल्हन समेत शातिर 3 महिलाएं गिरफ्तार   
स्कूल बस पलटने से नीचे दबकर एक बच्चे की मौत, कई गंभीर घायल
हादसा: बरात जा रही गाड़ी गेट से टकराई, दूल्हे समेत पांच की मौत
मराठी पर गर्व करना गलत नहीं, लेकिन भाषा पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं