पीएम मोदी पर जनता ने जताया भरोसा: स्वाती

पीएम मोदी पर जनता ने जताया भरोसा: स्वाती

लखनऊ। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। तमाम एक्जिटपोल और चुनाव पूर्व अनुमानों को झुठलाते हुए भाजपा रूझानों में आगे चल रही है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोगों के विश्वास को जताता है। ये बातें भाजपा नेता और पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने रविवार को कहीं। आगे कहा कि भाजपा कभी चुनाव की दृष्टि से जनसेवा नहीं करती है।

बोलीं कि आज जनता भाजपा के सेवा भाव और राष्ट्र सेवा की भावना को समझ चुकी है। कांग्रेस और दूसरी पार्टियां सिर्फ चुनावी दृष्टि से जनता को छलने के लिए चुनाव में जाती हैं। अब जनता छलने वाली नहीं रह गयी है।

स्वाती सिंह ने कहा कि कांग्रेस स्वहित के लिए देश को भी बेचने का काम कर सकती है। आतंकवादियों के साथ भी देने में उसको गुरेज नहीं होता। कांग्रेस से जुड़े अधिवक्ता आतंकवादियों को बचाने के लिए मुकदमा लड़ते हैं। इन सब बातों से जनता वाकिफ है। वह समझ चुकी है कि भाजपा ही देश की तरक्की के लिए काम कर सकती है। इस कारण जनता ने भाजपा का साथ दिया है।

Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत