ई-रिक्शा जहां नो इंट्री, उसी रास्ते गुजरते होंगे ‘डीसीपी ट्रैफिक’!
लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने परिवर्तन चौक पर लगा रखे प्रतिबंध के बड़े -बड़े बोर्ड
सत्य प्रकाश
- चौराहे पर ट्रैफिक बूथ, कुछ दिन बाद ही ढीली पड़ जाती यातायात पुलिस
- तत्कालीन पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर की पहल पर शुरू हुआ था अभियान
- ई-रिक्शा सवारी ही नहीं बल्कि भारी-भरकम लगेज व अन्य चीजें भी हैं लादते
लखनऊ। राजधानी में प्रतिबंधित मार्गों पर भी ई-रिक्शा तेजी से दौड़ रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस मार्ग से रोजाना पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सहित न्यायधीश अपने कार्यालयों को जाते हैं। यह बात और गंभीर तब हो जाती है कि जब ट्रैफिक डीसीपी भी इसी मार्ग से रोजाना डालीगंज स्थित ट्रैफक करेले जाते हैं। परिवर्तन चौक पर लगे बड़े-बड़े ई रिक्शा प्रतिबंधित मार्ग के बोर्ड बस शोभा बढ़ाने के लिए ही रह गए हैं। राजधानी ट्रैफिक के मुखिया जब इसे अनदेखा कर देते हैं तो पास में मौजूद ट्रैफिक पुलिस पर तैनाटी पुलिस कर्मियों की टुकड़ी पर टिप्पणी करना गलत है। हलांकि ई मामले में डीसीपी ट्रैफिक प्रबल प्रताप सिंह अब इन चालकों के विरुध्द अभियान चलाने की बात कर रहे हैं।
बता दें कि मई 2022 में तत्कालीन पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने शहर में यातायात की व्यवस्था को ठीक करने के लिए शहर के 10 रास्तों पर ई-रिक्शा चलाने और उनकी पार्किंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। उन्होंने कहा था कि आदेश का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद परिवर्तन चौक पर चेतावनी भरे बोर्ड भी लगाए गए। पुलिस कमिश्नर बदलते ही शायद नियम भी बदल गए। तत्कालीन पुलिस आयुक्त ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115, उत्तर प्रदेश मोटर वाहन नियमावली 1998 के नियम 178 का इस्तेमाल करते हुए लखनऊ शहर में वायु प्रदूषण, यातायात जाम, लोगों की सुरक्षा और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया था।
आदेश के तहत हजरतगंज, हुसैनगंज, कैसरबाग, गौतमपल्ली, गाजीपुर, सरोजनीनगर, कृष्णानगर, आलमबाग, मानकनगर, सुशांत गोल्फ सिटी, कैंट, गोमतीनगर, विभूतिखंड, पीजीआई, गोसाईगंज, आशियाना, महानगर, मानकनगर, नाका, इंदिरानगर में कुछ रास्तों पर ई-रिक्शा चलाने पर बैन लगा दिया गया था। हलांकि पुलिस आयुक्त बदलते ही नियम भी बदल गए।
इन रास्तों पर लगा था ई-रिक्शा का प्रतिबंध...!
हजरतगंज चौराहे से रॉयल होटल होते हुए बर्लिंगटन चौराहे तक,हजरतगंज चौराहे से बंदरियाबाग चौराहे तक,हजरतगंज चौराहे से सिकंदरबाग चौराहे तक,हजरतंगज से प्रेस क्लब, हिंदी संस्थान, केडी सिंह स्टेडियम होते हुए परिवर्तन चौक तक , बंदरियाबाग चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहे तक,अमौसी से बाराबिरवा तक , अहिमामऊ से अर्जुनगंज बाजार, रजमन चौकी, कटाईपुल होते हुए लालबत्ती चौराहे तक ,पिकप पुल से इंदिरागांधी प्रतिष्ठान होते हुए विजयीपुर अंडरपास तक,इंदिरागांधी प्रतिष्ठान चौराहे से हाई कोर्ट गेट नंबर 3 तक,इंदिरागांधी प्रतिष्ठान से गोमतीनगर रेलवे स्टेशन रोड तिराहे तक,कमता तिराहे से शहीद पथ होते हुए कानपुर रोड मोड़ तक,बादशाह नगर चौराहे से लेखराज, भूतनाथ होते हुए पॉलिटेक्निक चौराहे तक,अमौसी मोड से मुंशीपुलिया चौराहे तक।
क्या बोले जिम्मेदार अफसर...!
प्रतिबंधित मार्गों पर चलने वाले ऐसे ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रबल प्रताप सिंह, डीसीपी ट्रैफिक लखनऊ
टिप्पणियां