डॉ श्यामा प्रसाद को शिक्षाविद के रूप में याद किया जाता है: नीरज
लखनऊ। महामना मालवीय विद्यालय गोमतीनगर स्थित पूरब मंडल एक में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के अवसर पर व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी पर मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह,महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष अभिषेक राय, पार्षद राजेश सिंह गब्बर,पार्षद संजय राठौर,पार्षद कौशल शंकर पांडे उपस्थित रहें।
भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन काल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके लिए सिर्फ राष्ट्र सर्वोपरि था। इसलिए उन्होंने सत्ता का त्याग कर भारत की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सर्वस्व जीवन न्योछावर कर दिया।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी आज की भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक पूर्ववर्ती हैं। उनको को एक कट्टर राष्ट्रवादी, दूरदर्शी राजनीतिक नेता और भारत की संप्रभुता और प्रगति के लिए प्रतिबद्ध शिक्षाविद के रूप में याद किया जाता है। कहा कि डॉ मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि 'एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे' का नारा आज भी प्रासंगिक है।
टिप्पणियां