खाटूश्याम जा रहे दोस्तों की सड़क हादसे में मौत
लखनऊ। राजस्थान खाटू श्याम दर्शन करने जा कार सवार दो लोगों सड़क हादसे में मौत हो गई। गड्डा बचाने की कोशिश में कार बेकाबू होकर आगे चल रही पिकअप में घुस गई। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर गजनपुरा में हाड़ौती पैनोरमा के पास हुआ। गाड़ी में चार लोग सवार थे। जिसमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ा।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान लखनऊ के रहने वाले नमन चतुर्वेदी (25), दिल्ली के राहुल प्रकाश (30), गोरखपुर की अंशिका मिश्रा (25) और लखनऊ की जया शर्मा (25) के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में फंसे सभी घायलों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। इसके बाद इन्हें स्थानीय हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां से घायल युवती को कोटा रेफर किया गया। गणेशगंज अमीनाबाद निवासी जया (20) पुत्री विनोद शर्मा शुक्रवार को मां मंजू से खाटू श्याम जाने की बात कहकर निकली थी। शनिवार को रात 12 बजे अंतिम बार बात हुई थी। रविवार तड़के नमन की बहन ने फोन पर घटना की जानकारी दी।
शिवाजी मार्ग अमीनाबाद निवासी नमन चतुर्वेदी कैंटीन चलाने का काम करता था। नमन के पिता राम कुमार चतुर्वेदी एलडीए से बाबू पद से रिटायर हुए हैं। अमन घर का एकलौता लड़का था। बड़ी बहन विदम है। घटना के बाद से परिवार शोक में है। माता-पिता की तबियत ठीक न होने की वजह से उन्हें जानकारी नहीं दी गई थी। हालांकि परिवार के लोगों को एकत्रित होता देख उन्हें घटना का पता चल गया।
टिप्पणियां