भारत विकास परिषद की ओर से लगाया गया रक्तदान शिविर
बदायूं। भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर जनपद की गौरीशंकर शाखा बदायूं एवं श्री मंगला माता शाखा वजीरगंज की ओर से जिला पुरुष अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन कराया गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। इस अवसर पर प्रांतीय संयोजक सेवा अजय सक्सेना ने बताया कि रक्तदान से बढ़कर कोई पुण्य का कार्य नहीं है। हमें समय समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। शाखा अध्यक्ष वीरेश वार्ष्णेय ने बताया कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की मदद करना है। एक रक्तदान किसी की जान बचा सकता है।
जिला संयोजक एवं शिविर प्रभारी आयुष भारद्वाज ने बताया कि परिषद एक सेवा एवं संस्कार उन्मुक्त अराजनीतिक सामाजिक सांस्कृतिक स्वयंसेवी संस्था है। 1963 में स्थापित यह संस्था मानव जीवन के सभी क्षेत्रों जैसे कि संस्कृति, समाज, शिक्षा नीति, आध्यात्मिक, राष्ट्र प्रेम आदि में भारत के सर्वाधिक विकास के लिए समर्पित है। शाखा कोषाध्यक्ष आरके उपाध्याय ने कहा कि संस्था का लक्ष्य वाक्य स्वस्थ समर्थ एवं सुसंस्कृत भारत है। शिविर में राजकुमारी, अभिषेक शर्मा, विजय कौशिक, आयुष भारद्वाज, दीपेंद्र गुप्ता, गोपाल शर्मा, हरि कृष्ण वर्मा, वजीरगंज शाखा से पंकज कुमार, विजय कुमार, पुष्कर वार्ष्णेय, बाल कृष्ण वर्मा समेत तमाम लोगो ने रक्तदान किया।
टिप्पणियां