सड़क हादसे में हुई जनहानि में मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

सड़क हादसे में हुई जनहानि में मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

महाकुम्भ नगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रयागराज-मीरजापुर हाइवे पर मेजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में दस लोगों की हुई जनहानि पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। महाराज जी ने प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार की अल सुबह प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में बोलेरों और ट्रक एवं बस की टक्कर से दस लोगों की जान चली गई। हादसे में 19 लोग घायल हुए है। पुलिस उपायुक्त यमुना नगर ने बताया कि हादसे में दस लोगों की जान चली गई। सभी मृतक पुरूष है और सभी के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। परिवार तक सूचना भेजा गया है। परिवारी जनों के आने के बाद ही उनकी पहचान एवं नाम की जानकारी मिल पाएगी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत