महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली मौन रैली

महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली मौन रैली

बीकानेर। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आर.जी.कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के विरोध में आज महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के निर्देशानुसार जिला महामंत्री सरिता नाहटा, भाजपा महिला मोर्चा शहर जिला बीकानेर ने मौन रैली नोखा रोड गंगाशहर में निकाली। इस शर्मनाक घटना का विरोध करते हुए जिला कार्यकारणी सदस्य उपासना जैन ने इसकी घोर निंदा करते हुए वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा देने की मांग की एवं संपूर्ण महिलाए रोष प्रकट करते हुए अपराधियों को कठोर से कठोर सजा दी जाए। एक महिला मुख्यमंत्री होते हुए महिलाओं के साथ इस तरह का अत्याचार बेहद कष्ट पूर्ण, निंदनीय एवं सोचनीय विषय है और इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस रैली में भाजपा जिला मंत्री भारती अरोड़ा, सुनीता हटीला उपाध्यक्ष, अनुराधा आचार्य मंत्री, उपासना जैन जिला कार्यकारिणी सदस्य, भानु आनंद गंगाशहर मंडल मोर्चा अध्यक्ष, चांद कंवर जूनागढ़ मंडल सदस्य सहित महिला मोर्चा की अनेकों कार्यकर्ता शामिल हुई।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत