जिले की 8 में से 6 सीटें भाजपा की झोली में

जिले की 8 में से 6 सीटें भाजपा की झोली में

उदयपुर। विधानसभा चुनाव में राजस्थान में भाजपा की बढ़त में उदयपुर जिले ने भी सहयोग किया है। यहां आठ में से छह सीटें भाजपा की झोली में गई हैं। गत विधानसभा चुनाव में भी जिले की छह सीटें भाजपा की झोली में गई थी। इस बार उदयपुर जिले की खेरवाड़ा और मावली सीट कांग्रेस की झोली में गई हैं, जबकि पिछली बार खेरवाड़ा और वल्लभनगर की सीट भाजपा की झोली में थी। इस बार मावली की सीट पर भाजपा के बागी ने भाजपा के प्रत्याशी को छका दिया और मामूली अंतर से भाजपा यहां सीट निकाल पाने से चूक गई। मावली में जीत का अंतर 1567 रहा है जबकि यहां भाजपा के बागी को 32521 वोट मिले। मावली में कांग्रेस के पुष्कर लाल डांगी ने भाजपा के केजी पालीवाल को मात दी। जबकि, खेरवाड़ा में दयाराम परमार ने 17244 वोट से निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के नानालाल अहारी को हराया।

उदयपुर जिले में उदयपुर शहर में ताराचंद जैन ने कांग्रेस के प्रो. गौरव वल्लभ को 32771 मतों से हराया। इसी तरह, उदयपुर ग्रामीण में भाजपा के फूल सिंह मीणा ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विवेक कटारा को 27345 मतों से, वल्लभनगर में भाजपा के उदयलाल डांगी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रीति गजेन्द्रसिंह शक्तावत को 20060 वोट से, सलूम्बर में भाजपा के अमृत लाल मीणा ने कांग्रेस के रघुवीर मीणा को 14691 वोट से, गोगुन्दा में भाजपा के प्रताप भील ने कांग्रेस के मांगीलाल गरासिया को 3665 वोट से तथा झाड़ोल में भाजपा के बाबूलाल खराड़ी ने कांग्रेस के हीरालाल दरांगी को 6488 मतों से हराया।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत