सतना नगर निगम के इंजीनियर लापता, पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी
By Mahi Khan
On
भोपाल। सतना नगर निगम में पदस्थ इंजीनियर राजेश गुप्ता रविवार दोपहर से लापता हैं। उनके दोनों मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। सभी जगह पता लगाने के बाद उनकी पत्नी शाम को थाने पहुंची और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार, इंजीनियर गुप्ता की ड्यूटी शनिवार से शुरू हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा में लगी थी। रविवार सुबह वे इसी सिलसिले में घर से स्कूटी लेकर शहर के नई बस्ती की ओर गए थे। दोपहर साढ़े 12 बजे तक वे निगम के अन्य कर्मचारियों के ही साथ थे। वहां से लौटकर ऑफिस भी आए, लेकिन उसके बाद कहीं चले गए। इसके बाद उनका कहीं पता नहीं चल पाया। इसके बाद उनकी पत्नी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
30 Jun 2025 23:58:28
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
टिप्पणियां