8 मई से झारखंड में फिर गर्म हो रहा मौसम, बढ़ेगा तापमान

8 मई से झारखंड में फिर गर्म हो रहा मौसम, बढ़ेगा तापमान

रांची। झारखंड में मौसम फिर से गर्म हो रहा है। राज्य के कई जिलों में बुधवार को तापमान बढ़कर 36 डिग्री को पार कर गया। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा जमशेदपुर में 36.4 और डाल्टेनगंज में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने आठ मई के बाद तापमान में और बढोत्तरी होने की आशंका व्यक्त की है। विभाग ने बताया कि 15-20 को राज्य भर में प्रचंड गर्मी पड़ेगी। इससे तापमान में सात से आठ डिग्री वृद्धि होने की आशंका है।

हालांकि अभी भी राज्य के कई जिलों में तापमान औसत से काफी कम है। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री है जो औसत तापमान से चार डिग्री कम है। इसके अलावा बोकारो में 32.6 डिग्री, पाकुड़ में 30.9 डिग्री, धनबाद में 30.6 डिग्री और गुमला में 33.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

कोषागार में जमा कराई कार से मिली 50 लाख की नकदी कोषागार में जमा कराई कार से मिली 50 लाख की नकदी
हाथरस।आगरा रोड पर मंगलवार को आगरा सीमा के नजदीक कार में पकड़े 50 लाख रुपए के मामले में आज देर...
गाजियाबाद की चार हाई राइज़ सोसायटियों में ब्लैक आउट मॉकड्रिल
एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई अलर्ट, जोधपुर-किशनगढ़ एयरपोर्ट 10 मई तक बंद
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को 20 वर्ष की सजा
शासकीय कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वाली शिक्षिका निलंबित
आपातकालीन/संकट की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लाइन परिसर में मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन।
मनीष रंजन की तेरहवीं पर आतंकवादियों के मारे जाने से परिवार खुश