झारखंड में 41 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, बारिश के आसार
By Mahi Khan
On
रांची। झारखंड के कई जिलों में तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। अत्यधिक तापमान बढ़ने का प्रतिकूल असर आम जन जीवन पर पड़ रहा है। रविवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान चाइबासा में 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि राज्य के तीन शहरों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। जिन जिलों में तापमान 40 डिग्री हो गया है उनमें डालटेनगंज 40.7, जमशेदपुर में 40.0, बोकारो में 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रांची में भी तापमान बढ़कर 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश होने और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अगले एक-दो दिनों में अन्य जिलों में भी बारिश होने का आसार है।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 May 2025 10:09:59
जम्मू। पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने...
टिप्पणियां