विधानसभा सचिवालय में गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ मनाया गया

विधानसभा सचिवालय में गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ मनाया गया

रायपुर। विधानसभा सचिवालय में गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ मनाया गया। विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने प्रातः 8.30 बजे तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। झंडा फहराने के पश्चात् दिनेश शर्मा ने विधानसभा सभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का सचिवालय के अधिकारियों/ कर्मचारियों के लिए संदेश का वाचन किया। डॉ रमन सिंह ने इस अवसर पर सचिवालय के अधिकारियों/कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत के संविधान की उद्देशिका में ही यह उल्लेखित है कि हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभूत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं। अतः यह जो भारत का संविधान है, यह हम सबका संविधान है और इसे हमने अपने द्वारा खुद पर प्रभावशील किया है। इसलिये हमारा यह नैतिक दायित्व है कि हम इस संविधान में वर्णित प्रावधानों का पूरी निष्ठा और लगन से पालन करें। संविधान में अधिकारों के साथ-साथ दायित्वों/ कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। प्रत्येक नागरिक के अलग-अलग भूमिका में अलग-अलग कर्तव्य होते हैं, इसलिए हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि हम जिस भी भूमिका में हों, अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करें, तभी हम इस देश के प्रति, समाज के प्रति अपना सकारात्मक योगदान देते हुए एक अच्छे नागरिक होने का दायित्व पूर्ण कर सकेंगे।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत