अधिकारी-कर्मचारियों ने ली संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ

अधिकारी-कर्मचारियों ने ली संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ

रायपुर /कवर्धा । संविधान दिवस पर आज रविवार 26 नवम्बर को कलेक्टोरेट प्रांगण में भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का पाठन किया गया। कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौडो ने अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी। जिला के संयुक्त कलेक्टर ने संविधान में प्रदत्त अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि भारतीय संविधान में सामाजिक, आर्थिक न्याय, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं समता आदि के अधिकार प्रदान किए गए हैं। हमें राष्ट्र की एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध रहना चाहिए। इस अवसर पर कलेक्टोरेट अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ध्रुव सहित जिला कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत