होली के बाद बलरामपुर में बदला मौसम का मिजाज
सुबह-सुबह हुई रिमझिम बारिश से गिरा तापमान
By Mahi Khan
On
बलरामपुर। होली के बाद बलरामपुर जिले में मौसम अब करवट लेने लगा है। आज सुबह-सुबह हुई रिमझिम बारिश के बाद आसमान में बादल छा गए है। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को प्रचंड गर्मी से अब राहत मिल रहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में कभी धूप तो कभी बादल छाएं रहेंगे। जिससे इसका असर तापमान में दिखाई देगा। जिले में मार्च महीने में ही मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही थी। लेकिन कल और आज हुई रिमझिम बारिश के बाद लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 May 2025 10:09:59
जम्मू। पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने...
टिप्पणियां