मधुमक्खियां के छत्ते से बना हुआ खतरा, प्रशासन इसे हटाने गंभीर नहीं

मधुमक्खियां के छत्ते से बना हुआ खतरा, प्रशासन इसे हटाने गंभीर नहीं

धमतरी। जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट कार्यालय व कंपोजिट बिल्डिंग के पास मधुमक्खियां के कई छत्ते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना के आशंका बनी रहती है। पूर्व के वर्षों में यहां मधुमक्खियां ने कई लोगों को काटा भी था, लेकिन आज तक इसका स्थाई निराकरण नहीं हो पाया। ऐसे में हमेशा यहां खतरा का अंदेशा बना रहता है। कंपोजिट बिल्डिंग में एक बार फिर मधुमक्क्खियों का खतरा मंडराने लगा है। यहां के पोर्च में आधा दर्जन से अधिक बड़े- बड़े छत्ते लटक रहे हैं। छह माह पहले यहां मधुमक्खियों के हमले से कुछ लोग घायल हो गए थे। तब प्रशासन द्वारा आनन-फानन में मधुमक्क्खियों का छत्ता हटाने वालों से इसे हटाया गया था। अब फिर से मधुमक्खियों ने यहां डेरा जमा लिया है जो यहां कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों और आम जनता के लिए सिरदर्द बना हुआ है।

वन विभाग के डिप्टीरेंजर राकेश तिवारी ने बताया कि छह माह पूर्व दुगली के कमारों को बुलाकर मधुमक्खियों के छत्तों को हटाया गया था। अब फिर से उन्होंने अपना घर बना लिया है। छत्तों को हटाने के दौरान अवशेष बच जाते हैं। उसे अच्छी तरह से सफाई कर कीटनाशक दवा से रंगरोगन करना चाहिए, ऐसा नहीं होने के कारण मधुमक्खियां फिर से वहां अपना छत्ता बना लेती हैं। मालूम हो कि कंपोजिट बिल्डिंग में करीब 20 विभाग संचालित होते हैं। यहां प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना- जाना लगा रहता है। यहां बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारियों की डयूटी रहती है। बिल्डिंग पोर्च के नीचे आधार सेवा केंद्र, स्टेशनरी शाप, स्टेट बैंक की शाखा संचालित हैं। शासकीय कर्मचारी आर देवांगन ने बताया कि यहां मधुमक्खी हमले की कई घटना हो चुकी है। कई बार घायलों को अस्पताल तक ले जाना पड़ा है। इस स्थान से गुजरते समय हमेशा डर बना रहता है।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

उडी में पाकस्तिानी गोलाबारी की चपेट में आने से एक महिला की मौत उडी में पाकस्तिानी गोलाबारी की चपेट में आने से एक महिला की मौत
जम्मू। पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने...
सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम
पाकिस्तानी हमले का भारतीय सुरक्षाबलों ने दिया मुहतोड़ जवाब
मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना का उठाएं लाभ गरीब परिवार
जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में पड़ोसी के किए दांत खट्टे
अब उद्घाटन और समापन समारोह दो ऐतिहासिक स्टेडियमों में होंगे आयोजित
पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के बचे हुए मुकाबले यूएई शिफ्ट