राजेश कुमार बिहार कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
By Tarunmitra
On
नई दिल्ली। कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मंगलवार को अपनी राज्य इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए राजेश कुमार को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। वह राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह का स्थान लेंगे।
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विधायक राजेश कुमार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। चुनाव कुछ महीने पहले पार्टी ने भूमिहार जाति से आने वाले अखिलेश प्रसाद सिंह के जगह दलित समुदाय से ताल्लुक रखने रखने वाले कुमार को बिहार की कमान सौंपी है। यह बदलाव ऐसे समय किया गया है जब कृष्णा अल्लावरू को बिहार का प्रभारी बनाए जाने और कन्हैया कुमार की अगुवाई में "नौकरी दो, पलायन रोको" यात्रा शुरू किए जाने से सिंह के असहज होने की खबरें थीं।
अखिलेश प्रसाद सिंह के राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद के अच्छे रिश्ते हैं। वह कभी राजद का हिस्सा हुआ करते थे। वह 2022 में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने थे। राजेश कुमार औरंगाबाद जिले की कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह 2015 और 2020 में विधायक निर्वाचित हुए। बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित है।
About The Author

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 May 2025 10:27:01
क्वेटा। भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बाईस अप्रैल को आतंकवादी हमला करवाकर पाकिस्तान बुरी तरह फंस गया है। इस...
टिप्पणियां