फ़िरोज़ाबाद महोत्सव में दूरदर्शन कलाकार डॉ सीमा मोदी के अभिनय को देख कहा वाह मोदी

फ़िरोज़ाबाद महोत्सव में दूरदर्शन कलाकार डॉ सीमा मोदी के अभिनय को देख कहा वाह मोदी

 

फिरोजाबाद, फ़िरोज़ाबाद महोत्सव में वैसे तो रोजाना एक से बडकर एक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह रहे है लेकिन गुरुवार की शाम फिरोजाबाद महोत्सव के लिए खास रही महोत्सव के मंच पर अपनी टीम के साथ एक ऐसी कलाकार थीं जिन्होने कला के क्षेत्र में एक से बडकर एक कीर्तिमान स्थापित किये है। 
हम बात कर रहे है, हिन्दी सिनेमा व दूरदर्शन की कलाकार व सीनियर आईपीएस ऑफिसर डीजी से सेवा निवृत्त महेंद्र मोदी की धर्मपत्नी डा0 सीमा मोदी जिन्होने महोत्सव के मंच पर बुधवार की शाम को नृत्य नाटिका ‘‘अर्धनारीश्वर शिव शक्ति‘‘ के माध्यम से नारी व पुरूष की एकरूपता का भाव दिखाकर अपनी कला व नृत्य को बनाया खास, लोगों ने कहा ’वाह मोदी‘।
  हिन्दी सिनेमा के रंगमंच कलाकार व नृत्यांगना सीमा मोदी ने आज बुधवार को फिरोजाबाद महोत्सव 2024 में ब्रह्मा की रचाई सृष्टि पर अर्धनारीश्वर बन दिखा दिया ,जगत को शिव और शक्ति नारी और पुरुष की एकरूपता, फिर दोनो में यह भेद किया किसने, जबकि लैंगिक समानता के आधार पर दोनो है। एक समान। अर्धनारीश्वर बन शिव ने दिया है, यह ज्ञान। सीमा मोदी पार्वती बनी व ग्रुप के सभी कलाकारो के साथ ये नृत्यनाटिका की शानदार प्रस्तुति दी, और बताया जहां शिव है, वहां शक्ति है, और जहां शक्ति है ,वहां है, समस्त सृष्टि है। यह अर्धनारीश्वर पर आधारित ये नृत्यनाटिका दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया। सीमा मोदी ने शानदार पार्वती का अभिनय कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया, और उनके टीम के कलाकारों में अमित कुमार ने अर्धनारीश्वर का अभिनय किया तथा भक्त, खुशी ‘देवी‘, इशिता ‘देवी‘ , आशीष यादव, अनुराग शर्मा अघोरी, दीपक कुमार ऋषिमुनि, अमन कुमार भोलेनाथ, नवनीत मिश्रा, विनायक तिवारी भक्तगण बने।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां