याद किए गए नेताजी सुभाष चंद बोस, निकाली प्रभात फेरी

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई।

याद किए गए नेताजी सुभाष चंद बोस, निकाली प्रभात फेरी

सुल्तानपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हुए आजाद समाज सेवा समिति द्वारा नगर में प्रभात फेरी निकालकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित नगर में स्थित समस्त शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। सुभाष मार्केट में स्थित नेताजी की प्रतिमा के समक्ष विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

  इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अशोक सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नेताजी भारत की आजादी को लेकर बेचैन थे। उन्होंने जन-जन में आजादी के संघर्ष की अलख जगा दी। अंग्रेजों से भारत को आजाद करने के लिए नेताजी ने 1943 में आजाद हिंद सरकार का गठन किया, जर्मनी, इटली, जापान, आयरलैंड, चीन, कोरिया, फिलीपींस समेत 9 देश की मान्यता इस सरकार को मिल गई थी। संस्था उपाध्यक्ष विजय यादव व मंत्री गिरीश तिवारी बबलू ने कहा कि नेताजी के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ मतभेद हो गए थे हालांकि उन्होंने कभी भी गांधीजी का अनादर नहीं किया। राष्ट्रीय कांग्रेस से स्वयं को अलग कर एक नए दल का गठन किया और  स्वतंत्रता के लिए संघर्ष जारी रखा। संस्था कार्यकारी अध्यक्ष शराफत खान वह कोषाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने कहा कि नेताजी ने 21अक्टूबर 1943 को आजाद हिंद सरकार की स्थापना करते हुए आजाद हिंद फौज का गठन किया, 1944 मे एक रेडियो प्रसारण में सुभाष पहले व्यक्ति थे जिन्होंने गांधी जी को राष्ट्रपिता कह कर संबोधित किया। आज कार्यक्रम के वक्ताओं में उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गौड़, दिलीप सिंह, बबलू सिंह प्रधान, महामंत्री मकसूद अंसारी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोहम्मद अहमद, सरदार जितेंद्र पाल सिंह, दीपक सिंह, आशीष मिश्रा महाकाल, राजा अब्बास जैदी, मसूद अहमद आदि मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत