प्रशिक्षित और मानसिक रूप से सशक्त एक कार्यकर्ता हजार कार्यकर्ता जोड़ सकता है:मनोज कुमार गौतम
By Harshit
On
अयोध्या। लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में कार्यकर्ताओं को संगठित और प्रशिक्षित करने के लिए महानगर कांग्रेस कमेटी की कार्यशाला कौशलपुरी कॉलोनी मे आयोजित की गई।कार्यशाला की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल तथा संचालन जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने किया।कार्यशाला में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव मनोज कुमार गौतम तथा प्रदेश सचिव सच्चिदानंद पांडे उपस्थित रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव मनोज कुमार गौतम ने कहा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है, प्रशिक्षित और मानसिक रूप से सशक्त एक कार्यकर्ता हजार कार्यकर्ता जोड़ सकता है। श्री गौतम ने कहा हम जल्द ही न्याय पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की फौज खड़ा करने का प्रयास करेंगे।
प्रदेश सचिव सच्चिदानंद पांडेय ने कहा मौजूदा दौर में कार्यशालाओं का बहुत महत्व है। कार्यशाला के माध्यम से हम पार्टी की रीति और नीति को समाज के निचले स्तर के व्यक्ति तक पहुंचा सकते हैं। कांग्रेस पार्टी किसी जाति और धर्म की पार्टी नहीं है वरन विचारधारा की पार्टी है और आज हम उस विचारधारा से लड़ रहे हैं जो गोडसे को मानती और अनुसरण करती है। जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आगामी लोकसभा चुनाव हम गरीबी, असमानता को दूर करने और धार्मिक सद्भाव के लिए लड़ेंगे।अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कार्यशाला में आए हुए सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, पीसीएस सदस्यउग्रसेन मिश्रा, जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र सिंह सैनिक, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ कमलेश सिंह यादव,पूर्व प्रदेश सचिव कर्म राज यादव, महिला महानगर अध्यक्ष मालती यादव, सेवा दल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, शालिनी पांडे , उमेश उपाध्याय,कविंद्र साहनी ,राजकुमार पांडे, रमेंद्र मोहन मिश्र ,राम अवध पासी आकाश सिंह राणा रामकरण करी डॉक्टर राजकुमार मौर्य चंचल सोनकर, प्रवीण श्रीवास्तव, अवधेश तिवारी, प्रेम कुमार पांडे ,जनार्दन मिश्रा ,चंचल सोनकर, अवधेश तिवारी, प्रेम कुमार पांडे, पूर्व सभासद जनार्दन मिश्रा, अजीत वर्मा यूनिक,अरुण साहू, डॉक्टर महेंद्र सिंह ,दीनदयाल शर्मा, रविंद्र कुमार ,रामबख्श रावत,रामश रावत, अशोक राय आदि उपस्थित रहे।
Tags: Ayodhya
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
22 May 2025 08:32:53
वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ हुई एक हाई-प्रोफाइल...
टिप्पणियां