सड़क हादसे में दो किशोर की मौत, चार घायल
रांची। साल के पहले दिन राहे ओपी के बासाहातू और इचाहातू के बीच सिल्ली-राहे सड़क पर सोमवार को सड़क हादसे में दो की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। बताया जाता है कि एक बाइक पार युवक सवार थे। तेज रफ्तार बाइक ने एक साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति जगमोहन सिंह मुंडा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वह बासाहातू गांव का रहने वाला था। बाइक सवार सभी पांच लड़के गिरकर घायल हो गये।सभी नाबालिग हैं। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिये सिंगपुर अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही प्रदीप महतो (14) की मौत हो गयी। वह डोमनडीह गांव का रहने वाला था। घायल सभी डोमनडीह गांव के ही रहने वाले हैं। ये सभी सिल्ली से घर वापस लौट रहे थे। घायलों में बुधेश्वर महतो (15), अमित महतो (14), मन्ना लोहरा (15) और मोहन महतो (14) शामिल हैं। सभी का इलाज सिल्ली में किया जा रहा है।
टिप्पणियां