स्वामी भावेश नंद ने रांची गोशाला में किया गोपूजन
By Mahi Khan
On
रांची। रांची गोशाला न्यास में रविवार को रामकृष्ण मिशन आश्रम, रांची के सचिव स्वामी भावेश नंद ने गोपूजन एवं सेवा कर गोमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात रांची गोशाला के मुख्य द्वार पर राधाकृष्ण की प्रतिमा का लोकार्पण भी किया। रांची गोशाला न्यास के अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार एवं गोशाला ट्रस्टी चेयरमैन सह उपाध्यक्ष रतन जालान ने उनका अभिनंदन किया। पुनीत कुमार पोद्दार ने आए हुए सभी अतिथियों का भी स्वागत किया। स्वामी भावेश ने कहा कि उन्हें रांची गोशाला आने का एवं गोसेवा करने का सौभाग्य मिला। वे यहां आकर अत्यंत आनंदित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने रांची गोशाला न्यास के अध्यक्ष एवं पूरी कार्यसमिति का आभार व्यक्त किया।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
30 Jun 2025 23:58:28
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
टिप्पणियां