लोकसभा चुनाव की मतगणना तक विश्राम नहीं करना है : लक्ष्मीकांत वाजपेई

लोकसभा चुनाव की मतगणना तक विश्राम नहीं करना है : लक्ष्मीकांत वाजपेई

रांची। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि नव नियुक्त कमिटी पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में 10 वर्षों में एक दिन की छुट्टी नहीं ली। हमें तीसरी बार उन्हें प्रधानमंत्री बनाना है। इसलिए अब लोकसभा चुनाव की मतगणना तक हमें विश्राम नहीं करना है। उन्होंने कहा कि देश की जनता आगे भी हमारा साथ देने के लिए संकल्पित है। हमें उनके दरवाजे तक दस्तक देने की जरूरत है। लक्ष्मीकांत वाजपेई भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारियों की परिचयात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे।

सर्व स्पर्शी, सर्व समावेशी, सर्व व्यापी भाजपा को बनाएं आधार : बाबूलाल मरांडी
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नई समिति से नई संभावनाएं हैं। हम मोदी की झोली में 14 लोकसभा सीट का तोहफा देकर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में सबका साथ और सबका प्रयास के साथ सबका विश्वास जीतना है।

मोदी के प्रयासों के संवाहक बने: अमर बाउरी
नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि नई कमिटी के बाद झारखंड ने नई राजनीतिक करवट ली है। यह कमिटी झारखंड की जनता की जनभावनाओं के अनुरूप अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी ऐसा विश्वास है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा की नई कमिटी मोदी के प्रयासों को धरातल पर उतारने का संवाहक बनेगी।

सारे कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने में जुट जाएं : कर्मवीर सिंह
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि हमें आज के बाद काम में जुट जाना है। पार्टी के द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों एवं अभियान को निर्धारित समय सीमा में पूरा करना है। उन्होंने कहा कि दीवार लेखन,विकसित भारत एंबेसडर अभियान, बूथ सशक्तिकरण अभियान और गांव चलो अभियान को पूर्ण करें। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, भानु प्रताप शाही, विकास प्रीतम, जवाहर पासवान, लुइस मरांडी, बड़ कुंवर गगराई, अशोक भगत, कालीचरण सिंह, आरती कुजूर, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री गणेश मिश्र, मुनेश्वर साहू, सरोज सिंह, नंद जी प्रसाद, दुर्गा मरांडी, सुनीता सिंह, मुन्ना मिश्रा, दिलीप वर्मा मनोज बाजपेई सीमा पासवान, दीपक बंका, मनीष जायसवाल, शिवपूजन पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाइक सहित जिलों के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष एवम जिला प्रभारी गण उपस्थित रहे।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत