राहुल गांधी के बिना पलामू-गढ़वा में निकलेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

राहुल गांधी के बिना पलामू-गढ़वा में निकलेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

पलामू।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता एवं सांसद राहुल गांधी के बिना पलामू और गढ़वा जिले में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकलेगी। छत्तीसगढ़ में न्याय यात्रा के क्रम राहुल गांधी किसान आन्दोलन में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। राहुल गांधी के बिना पार्टी की न्याय यात्रा कितनी सरदार होगी, यह देखना दिलचस्प होगा। बताते चलें कि पिछले कई दिनों से प्रदेश से लेकर जिला एवं प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए लगे हुए थे। छत्तीसगढ़ सीमा से सटे गढ़वा के रामानुजगंज के सर्वोदय विद्यालय परिसर से 14 फरवरी को राहुल गांधी न्याय यात्रा की शुरुआत करने वाले थे। इसके लिए वहां पर स्टेज भी बनाया गया था और कई स्तरों पर तैयारी की गई थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को गोदरमाना में राहुल गांधी जी की होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सभा पूर्व की निर्धारित समय के अनुसार सर्वाेदय विद्यालय प्रांगण में आयोजित होगी, किन्तु अपरिहार्य कारणों से सभा में राहुल गांधी की उपस्थिति नहीं हो सकेगी, बाकी कार्यक्रम पूर्व के निर्धारित समय अनुसार होंगे। इधर अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि न्याय यात्रा निर्धारित समय पर संबंधित जगह से निकलेगी और गढ़वा के बाद पलामू से होते हुए बिहार में प्रस्थान कर जाएगी। राहुल गांधी की कमी खलेगी, लेकिन उनके बिना यह यात्रा पूरी करने का निर्णय लिया गया है।


Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में,133 रन से हराया, टेस्ट सीरीज़ पर किया कब्जा ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में,133 रन से हराया, टेस्ट सीरीज़ पर किया कब्जा
ग्रेनेडा। ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन वेस्टइंडीज को 133 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 2-0 की अजेय...
बालों में सरसों का तेल और मेथी लगाने से क्या होता है? 
"पुरानी सोच से नहीं सुलझेंगी नई चुनौतियां, वैश्विक संस्थाओं में सुधार अति-आवश्यक" : मोदी
क्या आपको भी कॉर्न चाट खाना पसंद है? अगर हां, तो....
ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी ने शांति के लिए वैश्विक एकजुटता पर दिया बल
ताजिया जुलूस के दौरान पत्थरबाजी और चले लाठी-डंडे महावीर मंदिर में तोड़-फोड़
ट्रंप ने घोषित की 'मेजर डिजास्टर', टेक्सास बाढ़ में मरने वालों की संख्या पहुंची 70