दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, हो रही मूसलाधार बारिश
By Tarunmitra
On
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में मानसूर रफ्तार पकड़ चुका है। सोमवार की दस्तक के साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई है। रात भार बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह भी मूसलाधार बारिश हुई।
इस सप्ताह भी दिल्ली में मानसून मेहरबान रहेगा। ऐसे में बारिश की फुहारें रुक-रुक कर लोगों को भिगोती रहेंगी। हालांकि, शुरुआती दिन गरज चमक के साथ जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान विभिन्न इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
ऐसे में सोमवार को बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा
लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज और आया नगर में 34.8 और पालम में 33.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, पालम में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में 27, रिज में 28.5 और लोधी रोड में 27.6 डिग्री दर्ज हुआ।
इसके अलावा, मौसम विभाग के मुताबिक रविवार शाम 5:30 बजे नजफगढ़ में 19, लोधी रोड में 1.5, मानक वेधशाला सफदरजंग में 0.8 और पालम में बारिश दर्ज की गई।
About The Author

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
07 Jul 2025 12:01:55
रांची । झारखंड में भारी बारिश से 13 जिलों में लोग बेहाल हैं। पिछले 20 दिनों से इन जिलों में...
टिप्पणियां