भविष्य निधि खातों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जागरूकता शिविर आज से

भविष्य निधि खातों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जागरूकता शिविर आज से

भोपाल। शासकीय कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए महालेखाकार लेखा एवं हकदारी द्वितीय द्वारा आज (सोमवार) से सामान्य भविष्य निधि जागरूकता कैम्प का आयोजन यू.एन.डी.पी हॉल विंध्यांचल भवन तृतीय तल भोपाल में किया जा रहा है। आगामी 11 जुलाई तक तक कार्यालयीन समय में जीपीएफ श्रेणी के अंतर्गत आने वाले शासकीय सेवकों के जी.पी.एफ से संबंधित शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी विक्रम छिरौल्या ने बताया कि आयुक्त कोष एवं लेखा के निर्देश पर जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिन शासकीय सेवकों के जी.पी.एफ राशि में गुमशुदा कटौत्रा है उनका त्वरित निराकरण वांछित चालान व्हाउचर्स के साथ सामान्य भविष्य निधि कैम्प में उपस्थित होने पर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जी.पी.एफ खातें में नाम, जन्मतिथि, जी.पी.एफ खाते में माईनस बैलेस, शासकीय सेवक का एम्प्लाई कोड जी.पी.एफ खाते से लिंक न होना, मोबाईल न. जी.पी.एफ खाते से लिंक न होना अथवा अन्य त्रुटि होने की स्थिति में उपयुक्त प्रमाणित दस्तावेज के साथ सामान्य भविष्य निधि अदालत में उपस्थित होने पर सुधार संबंधी कार्य किया जाएगा।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

धमाल चौकड़ी टीम की मेहनत, लड्डन नावीना का रोल और दर्शकों का प्यार, धन्यवाद दर्शक, जीता दिल  धमाल चौकड़ी टीम की मेहनत, लड्डन नावीना का रोल और दर्शकों का प्यार, धन्यवाद दर्शक, जीता दिल 
    बदायूं। उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं का पेड़ा दुनियाभर में मशहूर है, लेकिन अब पेडे के साथ साथ बदायूं
बारिश से झारखंड के 14 जिले बेहाल, रांची में 20 दिनों से नहीं निकली धूप
कोरबा : बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को बचाने रात भर चला रेस्क्यू , तड़के तीन बजे सभी 17 लाेग सुरक्षित लौटे
बागेश्वर में जिला अध्यक्ष पद एक बार फिर घमासान
ट्रैक मेंटेनर की ट्रेन से कटकर मौत
विंबलडन 2025: कार्लोस अल्कराज़ क्वार्टरफाइनल में, रूबलेव को दी शिकस्त
संजोग गुप्ता बने आईसीसी के नए सीइओ