तिहाड़ जेल से फरलो मिलने के बाद गैंगस्टर फरार मचा हड़कंप

तिहाड़ जेल से फरलो मिलने के बाद गैंगस्टर फरार मचा हड़कंप

नई दिल्ली: तिहाड़ जेल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। यूपी का एक गैंगस्टर तिहाड़ जेल से फरलो मिलने के बाद फरार हो गया है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने दिल्ली पुलिस और यूपी STF को फरार कैदी की जानकारी दी है।

क्या है पूरा मामला?   
गैंगेस्टर सोहराब को तिहाड़ जेल से फरलो मिली थी। उसे 2 दिन पहले तिहाड़ जेल में वापस आकर सरेंडर करना था लेकिन वो तिहाड़ जेल वापस नहीं आया। जिसके बाद तिहाड़ जेल ने एहतियातन प्रक्रिया के तहत संबंधित एजेंसियों को सोहराब नाम के कैदी के फरार होने की सूचना दी, जिसके बाद एजेंसियां उसकी तलाश कर रही हैं।

तिहाड़ जेल में बंद कैदी किसी न किसी आपातकालीन वजह से फरलो लेते हैं, जिसमें उन्हें घर जाने की आजादी होती है। जिसे कुछ दिन के लिए ही दिया जाता है और कैदी उसकी समयावधि के अंदर आखिरी दिन जेल में सरेंडर करते हैं। लेकिन गैंगस्टर रह चुका सोहराब गायब हो गया। अब एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। 

क्या होती है फरलो?
जेल में कैदी को मिलने वाली फरलो एक अस्थायी रिहाई या छुट्टी होती है, जिसके तहत कैदी को कुछ समय के लिए जेल से बाहर जाने की अनुमति दी जाती है। यह छुट्टी कैदी को अपने परिवार से मिलने, सामाजिक संबंध बनाए रखने, या व्यक्तिगत कार्यों (जैसे शादी, अंतिम संस्कार, या अन्य महत्वपूर्ण पारिवारिक घटनाओं) के लिए दी जा सकती है। फरलो का उद्देश्य कैदी के पुनर्वास (rehabilitation) को बढ़ावा देना और उसे समाज के साथ फिर से जुड़ने में मदद करना है।

भारत में, फरलो की अवधि आमतौर पर 7 से 14 दिनों तक होती है, हालांकि यह जेल नियमों और कैदी के मामले पर निर्भर करता है। फरलो आमतौर पर उन कैदियों को दी जाती है, जिनका व्यवहार जेल में अच्छा रहा हो। यह उन कैदियों को मिल सकती है, जो लंबी सजा काट रहे हों और कुछ शर्तों को पूरा करते हों। गंभीर अपराधों (जैसे आतंकवाद, संगठित अपराध) में शामिल कैदियों को फरलो मिलना मुश्किल होता है।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

कोरबा : बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को बचाने रात भर चला रेस्क्यू , तड़के तीन बजे सभी 17 लाेग सुरक्षित लौटे कोरबा : बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को बचाने रात भर चला रेस्क्यू , तड़के तीन बजे सभी 17 लाेग सुरक्षित लौटे
कोरबा-पाली। खेती किसानी करने गए पाली ब्लॉक के ग्राम ढुकुपथरा एवं पोंडी के लब्दापारा के 17 ग्रामीण रविवार को शाम...
बागेश्वर में जिला अध्यक्ष पद एक बार फिर घमासान
ट्रैक मेंटेनर की ट्रेन से कटकर मौत
विंबलडन 2025: कार्लोस अल्कराज़ क्वार्टरफाइनल में, रूबलेव को दी शिकस्त
संजोग गुप्ता बने आईसीसी के नए सीइओ
आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल इंदौर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा काे बलिदान दिवस पर किया याद