नरेंद्र मोदी ने झूठ बोलने का बनाया रिकार्ड-दिग्विजय सिंह
On
प्रयागराज। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह गुरुवार को संगमनगरी प्रयागराज पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी झूठ बोलने वाला पीएम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालों में झूठ बोलने का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। इतना झूठ बोलने वाला पीएम कभी नहीं देखा। वह हिंदू-मुस्लिम को बांटकर देश पर राज करना चाहते हैं।मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह गुरूवार को प्रयागराज पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वह सिविल लाइंस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी के आवास पर मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा इंडी गठबंधन वाली सरकार बनने जा रही है।
इंडी गठबंधन की सरकार बनती है तो प्रधानमंत्री कौन होगा, सरकार बनने पर हम लोग बैठकर तय करेंगे। दिग्विजय सिंह ने भाजपा 400 के पार का नारा दे रही है। वह ईवीएम के दम पर यह दावा कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि ईवीएम के बजाय वैलेट से चुनाव करा लें, जिसके बाद सब साफ हो जाएगा कि सरकार किसकी बनेगी। उन्होंने बताया की इवीएम की कार्यपाली को लेकर हमने चुनाव आयोग से मांग की है। लेकिन चुनाव आयोग ने चुप्पी साध लिया है। इलाहाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि वह अच्छे और स्वच्छ छवि के प्रत्याशी हैं। वर्ष 1984 के बाद इलाहाबाद में कांग्रेस नहीं जीत सकी, लेकिन इस बार कांग्रेस की जीत तय है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि संघ परिवार और मोदी परिवार एक भ्रष्टाचारी परिवार है।
Tags: Prayagraj
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
30 Jun 2025 23:58:28
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
टिप्पणियां