विधायक ने जनता दरबार लगाकर जनता की सुनी समस्या
उतरौला(बलरामपुर )। जनता की समस्याओं को लेकर संवेदनशील विधायक राम प्रताप वर्मा रोज सुबह अपने आवास व शाम को कार्यालय पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुनते हैं। तथा दोपहर बाद क्षेत्र में अपनी जनता को समय देते हैं। जनता दरबार में उनके विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों से लोग अपनी समस्या लेकर आते हैं। इनमें कई लोगों की समस्या का त्वरित निराकरण भी विधायक करवाते हैं। लोगों की समस्या का सिलसिला चलता रहता है। कुछ ऐसे काम भी होते हैं,जो विधायक के एक फोन करवाने से हो जाते हैं। कई बार शिकायत होती है कि संबंधित अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं या फाइल अटकी हुई है, ऐसे में मामले की गंभीरता देखकर विधायक संबंधित अधिकारी को तत्काल फोन करते हैं और उनका काम करवाते हैं।
जनता दरबार को लेकर विधायक राम प्रताप वर्मा का कहना है कि यही जनता तो हमारी पूंजी है। इनकी बदौलत ही तो हम चुनाव जीते हैं। अगर हम इनकी नहीं सुनेंगे तो किसकी सुनेंगे। इसीलिए मैं उनको समय देता हूं। लोग अपनी व्यक्तिगत व सार्वजनिक समस्या लेकर आते हैं। जितना हो सके उन्हें हल करने का प्रयास करता हूं। लोगों का आवेदन संबंधित विभाग तक नहीं पहुंचा रहता हैं उन्हें भी यहां से मार्गदर्शन देते हैं। उनका आवेदन भी बनवाते हैं ताकि समय पर उनका आवेदन विभाग में सही जगह पहुंचे और उनका काम जल्दी हो सके। विधायक के सुबह 8 बजे से ही लगने वाले इस जनता दरबार में दोपहर तक भीड़ लगी रहती है। जिस दिन उनका कहीं दौरा नही रहता, वे यहां देर तक बैठे रहते हैं। यहां से उठने के बाद क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते हैं।
शाम को कार्यालय पर बैठते हैं। लेकिन अधिकतर लोग उनके घर पर ही समस्या लेकर पहुंचे रहते हैं। विधायक कहते हैं कि कई बार लोगों से इस तरह के जुड़ाव से एक अलग ही संबंध बन जाता है। लोगों की समस्या हल होती है तो वह दुआएं व आशीर्वाद देते हैं। विधानसभा के कई गांव के लोग उन तक अपनी समस्या लेकर आते हैं। कई बार लोग अपनी समस्या बताते भावुक भी हो जाते हैं। हम उनका हौसला बढ़ाकर उनकी समस्याओं का निराकरण भी करवाते हैं। जो समस्याएं निराकृत होने के लायक रहती है उन्हें जल्द से जल्द करवाने का प्रयास भी होता है। तो वहीं अगर कहीं कोई अड़चन होती है तो सामने वालों को यह संतुष्ट भी किया जाता है कि आपको आगे यह करना होगा, तब आपकी समस्या हल होगी।
टिप्पणियां