फर्जी यूनियन का चुनाव कराकर ठेका कर्मचारियो का उत्पीड़न रोकने की मांग करते सौपा ज्ञापन

फर्जी यूनियन का चुनाव कराकर ठेका कर्मचारियो का उत्पीड़न रोकने की मांग करते सौपा ज्ञापन

IMG_20250313_075054
फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेशीय ठेका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त और सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर फर्जी यूनियन का चुनाव कराकर ठेका कर्मचारियो से धन वसूली का आरोप लगाया 
ज्ञापन में कहा है। कि उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ और स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ ट्रेड यूनियन की धारा के अधीन पंजिकृत संगठन है।जो पिछले कई वर्षों से कर्मचारियो की ज्वलन्त समस्याओं को शासन द्वारा निर्गत आदेशो का पालन कराये जाने को कटिवद्ध है।
नगर निगम फिरोजाबाद में भी हमारी यूनियन समय समय पर समस्त  सफाई कर्मचारियो में ठेका सफाई कर्मचारी भी सम्मिलित है। इनकी मूलभूत समस्याओं का समाधान निगम प्रशासन से मिलकर कराते रहे है। 
अब जो लोग चुनाव कराने का प्रयास कर रहे है। वह लोग सफाई कर्मचारियों से जुड़े बाल्मीकि समाज मे झगड़ा फसाद कराकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देकर शहर की शांति व्यवस्था को भंग करना चाहते है। इन लोगो ने कई अनैतिक कृत्य कर सफाई कर्मचारियों में मनमुटाव एवं द्वेषता पैदा करने का प्रयास किया है। 
पूर्व में नगर आयुक्त द्वारा ऐसे लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।  इनका हर रोज का काम है , बैंकों में दलाली करना कर्मचारियो का शोषण एवं उत्पीड़न करना , एवं उल्टी सीधी वीडियो एवं सन्देश प्रसारित कर समरसता सद्भावना को खत्म करना आदि विगत समय पूर्व में भी इन तथाकथित लोगो द्वारा सफाई कर्मचारियों के हितैषी सदर विधायक मनीष असीजा के नाम 01 दिन का वेतन ठेका मजदूरों की धनराशि लगभग 08 लाख रु कटवाकर अवैध वसूली करने का घृणित प्रयास किया था। जिसे उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने निगम के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर रुकवाने का कार्य किया था।
ज्ञापन में ठेका कर्मचारियो के हितों को दृष्टिगत रखते हुए होली एवं ईद जैसे पवित्र पावन पर्व को देखते हुए इस चुनाव को रद्द कराये जाने सहित सरकारी कार्यो में बाधा उतपन्न करने एवं निगम प्रशासन पर अनियमित दबाब बनाकर कार्य कराए जाने के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।
ज्ञापन देने वालो में  योगेश सरन (प्रांतीय महामंत्री ),विजय चौधरी (जिला महामंत्री,) पवनदीप चौहान, सोनू कुमार, आचार्य कृष्ण मुरारी जिलाध्यक्ष सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

उडी में पाकस्तिानी गोलाबारी की चपेट में आने से एक महिला की मौत उडी में पाकस्तिानी गोलाबारी की चपेट में आने से एक महिला की मौत
जम्मू। पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने...
सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम
पाकिस्तानी हमले का भारतीय सुरक्षाबलों ने दिया मुहतोड़ जवाब
मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना का उठाएं लाभ गरीब परिवार
जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में पड़ोसी के किए दांत खट्टे
अब उद्घाटन और समापन समारोह दो ऐतिहासिक स्टेडियमों में होंगे आयोजित
पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के बचे हुए मुकाबले यूएई शिफ्ट