पूर्व विधायक स्व. प्रमोद शर्मा के नाम से सड़क का नामकरण, मेयर ने किया अनावरण
By Bihar
On
बेगूसराय ब्यूरो। मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के कई बार विधायक रह चुके स्व. प्रमोद शर्मा के नाम से सड़क का नामकरण किया गया। दरअसल बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 40 में बीपी स्कूल के बगल से जाने वाली सड़क जो सर्वोदय नगर होते हुए नौलखा मंदिर तक जाती है। उस सड़क का नामकरण प्रमोद शर्मा मार्ग कर दिया गया है। जिसका विधिवत शिलापट्ट लगाकर मेयर पिंकी देवी, पूर्व मेयर संजय कुमार ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस मौके पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में बुद्धजीवी नागरिक भी उपस्थित थे। इस सड़क का नामकारण के लिए वर्ष 2017 से नगर निगम बोर्ड में प्रस्तावित था। लेकिन फरवरी 2023 में इसका नामकरण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया। उसे समय से नामकरण की शिलापट्ट नगर निगम कार्यालय में रखा हुआ था। मेयर पिंकी देवी, पूर्व मेयर संजय कुमार के द्वारा सड़क बीपी स्कूल के बगल वाली सड़क का नामाकरण प्रमोद शर्मा के नाम से किया गया। इस मौके पर शिक्षक, डॉक्टर, राजनीतिक एवं बुद्धिजीवी नागरिक उपस्थित थे।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
30 Jun 2025 23:58:28
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
टिप्पणियां