जन कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया मायावती का जन्मदिन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमन्त्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहिन कु. मायावती का जन्म दिन जन कल्याण दिवस के रूप में नरायणी सेवा सदन सैलई में बसपा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार की अध्यक्षता में मनाया गया।
जन्म दिन के मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रावेन्द्र पारस मण्डल कोडिनेटर आगरा रहे। मुख्य वक्ता डॉ० ज्ञान सिंह रहे। इस मौके मुख्य अतिथि रामेंद्र पारस ने कहा कि आज का दिन बड़ा सौभाग्यशाली है कि हम पार्टी के कार्यकर्ता दलित, गरीबो एवं पिछड़ो की मसीहा बहिन कु० मायावती का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मना रहे है। बसपा सुप्रीमो के शासन में सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उसका लाभ दलित पिछड़ों गरीबो को दिया। बसपा कानून में आस्था रखने वाली पार्टी है। बसपा पार्टी ही दलितों गरीबो का उत्थान कर सकती है। हमे 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाना चाहिए। पार्टी के पदाधिकारी बूथों पर जाकर बसपा सुप्रीमो की सरकार में कराये गये विकास एवं योजनाओं के बारे में बताए।
मुख्य वक्ता डा० ज्ञान सिंह ने कहा कि पार्टी यूपी में पूरी दम खम से लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
विशिष्ट अतिथि सतेन्द्र जैन 'शौली' ने कहा कि बसपा सुप्रीमो में न्याय की देवी है। उनके शासन काल में सभी समाज के लोगों के लिए उन्होंने कार्य किये। उनके शासन में कानून का राज था।
जन्मदिन के मौके पर चौ० सालिग सिंह, अनिल भाटिया, अलीम भाई (पूर्व विधायक), पं सजीव शर्मा, जितेन्द्र कुमार निर्माण, लोकेश कुमार पिप्पल, हसन ईसार रिजवी, शमीभाई, अए हरी सिंह, विमल कुमार, विजयपाल प्रधान, साकिर कुरैशी, सोनू भारती, माहुनेन्द्र सिंह, अनिल यादव, नरेश गौतम एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टिप्पणियां