शीतलहर से अस्‍त-व्‍यस्‍त हुआ जनजीवन

  शीतलहर से अस्‍त-व्‍यस्‍त हुआ जनजीवन

कटिहार। जिले में पिछले चार दिनों से तापमान में गिरावट से ठंड का कहर बढ़ गया है। बर्फीली हवा में लोग बुरी तरह ठिठुरने लगे है। सोमवार को भी पूरा जिला शीतलहर की चपेट में रहा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक दर्ज किया गया।

12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है। रविवार शाम से लेकर सोमवार दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा, जिस कारण दृश्यता में कमी के चलते वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गई। शीतलहर के कारण सोमवार दोपहर तक लोग घरों में दुबकने को विवश हुए। जिले का तापमान अधिकतम 20 डिग्री तथा न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात में एक डिग्री तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई।

मौसम वैज्ञानिकों ने अभी कुछ दिन और मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना जताई है। ठंड बढ़ने से सबसे ज्यादा गेहूं व मक्का की खेती करने वाले किसानों में खुशी है। जबकि आलू की खेती करने वाले किसान ठंड व कुहासा के कारण आलू की फसल बर्बाद होने की आशंका से सशंकित है।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत