कार्तिक पूर्णिमा: गंगा-यमुना में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

प्रयागराज। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में भक्तों ने संगम सहित गंगा और यमुना में आस्था के साथ पुण्य की डुबकी लगाई। स्नान के बाद दान और पुण्य अर्जित किया। घाट पर स्नान का सिलसिला भोर से ही शुरू रहा। संगम पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके बाद दीपदान किया।घाट पर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। घाट पर पुलिस बल के साथ महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी। संगम सहित बलुआ घाट, काशीराज घाट, नागवासुकि, रामघाट, काली घाट, सरस्वती घाट, किला घाट, वीआईपी घाट, महावीर घाट सहित गंगापार के श्रृंगवेरपुर, फाफामऊ, नवाबगंज, झूंसी के अलावा यमुना पार के नैनी, अरैल आदि घाटों पर भारी संख्या मे श्रद्धालुओं ने स्नान किया।

स्नान के बाद श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में भंडारे के साथ ही सुंदरकांड और अनुष्ठान का आयोजन किया गया।  कार्तिक मास की पूर्णिमा पर स्नान का विशेष महत्व है। शास्त्रों में वर्णित है कि इस दिन किए गंगा स्नान से पूरे वर्ष भर गंगा स्नान करने के समान फल मिलता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा, यमुना या अन्य नदियों में स्नान करने से विशेष पुण्य लाभ मिलता है। इस दिन स्नान के बाद दान पुण्य करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली के अवसर पर राम घाट, संगम नोज, बलुआ घाट पर दीपदान का आयोजन किया गया है। शाम को दीपदान के बाद भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत