लुम्बिनी के बुद्ध मंदिर में डेढ़ टन वजन का घंटा लगाया गया
By Mahi Khan
On
काठमांडू। भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी के बुद्ध मंदिर में 1500 किलो अर्थात डेढ़ टन वजन का घंटा लगाया गया है। दक्षिण कोरिया के तीर्थयात्रियों के इस घंटे का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। नेपाल सरकार के संस्कृति तथा पर्यटन मंत्री सुदन किरांती ने लुम्बिनी में आयोजित एक समारोह के बीच इस घंटा का उद्घाटन किया। कोरिया के बौद्ध धर्मगुरु और बौद्ध भिक्षुओं और उपासिकाओं की उपस्थिति रही।इस घंटे का नाम ‘शान्ति घंटा’ रखा गया है। उद्घाटन समारोह में संस्कृति मंत्री ने कहा कि इस घंटे की आवाज से शांति का संदेश जाएगा। इस विशाल घंटे का निर्माण कर दान देने के लिए मंत्री किरांती ने कोरियाई धर्मगुरुओं और बौद्ध भिक्षुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
30 Jun 2025 23:58:28
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
टिप्पणियां