कड़कडती ठंड में दोबारा बाटे कंबल , गजक, रेवड़ी, मूंगफली एवं  बिस्कुट के साथ पिलाई गरम-गरम चाय , रिक्शा वाले को दिया एक माह  का राशन 

ठंड से ना मरे कोई गरीब व्यक्ति : राजेश गौड़

कड़कडती ठंड में दोबारा बाटे कंबल , गजक, रेवड़ी, मूंगफली एवं  बिस्कुट के साथ पिलाई गरम-गरम चाय , रिक्शा वाले को दिया एक माह  का राशन 

अलीगढ़ । समाज कल्याण सेवा संस्थान  संस्थान ट्रस्ट (रजि0) कार्य क्षेत्र - संपूर्ण भारत  के द्वारा  कृष्णापुरी स्थित मुख्य कार्यालय  पर गरीबों को कड़कड़ाती ठंड से जान बचाने के लिए कंबलों का वितरण तथा गजक,  रेवड़ी, मूंगफली, बिस्कुट के साथ गरम-गरम चाय पिलाई गई  तथा रिक्शा वाले को  एक माह  का  राशन भी दिया गया।

IMG-20240117-WA0050
         कार्यक्रम का मुख्य अतिथि शुभारंभ डॉ. अभिनेश शर्मा (स्त्री रोग विशेषज्ञ ) , समाज कल्याण सेवा संस्थान ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष राजेश गौड़, प्रमुख समाज सेविका माया देवी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा एवं सेवानिवृत्ति प्रशासनिक  अधिकारी (भारतीय बीमा निगम) विष्णु दत्त गौड़ ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।
     IMG-20240117-WA0052  

मुख्य अतिथि डॉक्टर अभिनेश शर्मा को संस्थापक अध्यक्ष राजेश  गौड़ एवं  वरिष्ठ उपाध्यक्ष  राकेश कुमार शर्मा ने शाल उड़ाकर एवं स्मृति चिन्ह   देकर स्वागत व सम्मान किया।
     कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर अभिनेश  शर्मा द्वारा सभी को कंबलों का वितरण किया गया तथा एक दिव्यांग वृद्ध महिला  को बाकर देने को कहा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कड़कड़lती की ठंड में गरीबों की जान बचाने के लिए संस्था के द्वारा दोबारा  कंबलों का वितरण किया जाना एवं गजक ,रेवड़ी, मूंगफली, बिस्कुट के साथ गरम-गरम चाय पिलाया जाना सराहनीय कार्य है भविष्य में मेरे लायक जो भी गरीबों के हित में सेवा होगी मैं करूंगी।
  संस्थापक अध्यक्ष राजेश गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीबों की सेवा करने के साथ किसी भी गरीब  व्यक्ति की ठंड से जान ना जाए । साथ ही कहा कि गरीब मलिन बस्तियों एवं शहर में जगह-जगह जाकर गरीबों को कंबल एवं गर्म कपड़ों का वितरण शीघ्र ही किया जाएगा सार्वजनिक स्थलों पर चाय का वितरण भी कराया जाएगा।
     कार्यक्रम में  डॉक्टर अभिनेश शर्मा, माया देवी, राजेश गौड़, राकेश कुमार शर्मा, विष्णु दत्त गौड़ , बेबी रानी, श्याम प्रकाश शर्मा, धीरज गौतम, विजेता पंडित एवं साक्षी पंडित प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

युवक डूबा, जल पुलिस और एनडीआरएफ के जवान तलाश में जुटे युवक डूबा, जल पुलिस और एनडीआरएफ के जवान तलाश में जुटे
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित केदारघाट पर मंगलवार पूर्वाह्न एक युवक गंगा स्नान के दौरान बाढ़ के गहरे पानी में...
कलयुगी बेटे ने पिता की तलवार से काटकर की हत्या
 दबे सवाल: सोनू ने दी अपने पूरे परिवार को दी मुखाग्नि, डायन के शक में 5 की नृशंस हत्या
दाऊद का 'वजीर' यूनुस खौफ में, जमानत मिली, कहा-नहीं जाना जेल से बाहर
नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया
नेपाल और चीन को जोड़ने वाला वाला पुल बाढ़ में बहा
मानसूनी बारिश में 19 की मौत, बाढ़ का खतरा बढ़ा