पूर्व उप मुखिया की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी

  पूर्व उप मुखिया की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी

मुजफ्फरपुर: बरुराज थाना इलाके में पूर्व उप मुखिया की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई। ये सनसनीखेज वारदात सोमवार की रात अंजाम दी गई। बाइक सवार अज्ञात अपराधियो ने बखरी बांध के समीप स्थानीय पूर्व उप मुखिया अशोक राय को कई राउंड गोलियां मारीं। गंभीर हालत में पूर्व उप मुखिया को स्थानीय लोग निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। यहीं पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं हत्या की खबर के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा। बताया जा रहा है कि मृतक अशोक राय देर रात को घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार कुछ अपराधियों ने उनको गोली मार दी। अशोक राय की किसी से कोई भी दुश्मनी नहीं बताई जा रही है, जिससे फिलहाल हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। पूरे मामले को लेकर बरुराज थाना के एसआई गुन्नू कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम जांच पड़ताल कर रही है। घटना के विभिन्न पहलुओं को पुलिस की टीम बारीकी से देख रही है।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

लखनऊ विश्वविद्यालय में अब 15 जून तक भरा जायेगा प्रवेश फार्म लखनऊ विश्वविद्यालय में अब 15 जून तक भरा जायेगा प्रवेश फार्म
लखनऊ, 01 जून(हि.स.)। लखनऊ विश्वविद्यालय के सत्र 2025-26 की केन्द्रीय कृत प्रवेश व्यवस्था (सेट्रला​इज्ड एडमिशन सिस्टम) के अंतर्गत आनलाइन स्नातक...
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत
अबकी बार मई में 53 जिलों में हुई बारिश, टूटे रिकॉर्ड, प्रदेश में 7 गुना गिरा पानी
बेड़ो थाना में घुसकर बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की
रेलवे ट्रैक मेंटेनरों को मिलेगा साइकिल भत्ता
घर की छत पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
मंडी के धर्मपुर - द्रुमण में टाटा सूमो गिरी, चालक की मौत