घर घर सम्पर्क कर जनता से संवाद स्थापित करें:अनुराग दीक्षित
By Harshit
On
अयोध्या। ग्राम परिक्रमा यात्रा अभियान को लेकर महानगर किसान मोर्चा की कार्यशाला पार्टी कार्यालय सहादतगंज में आयोजित हुई। अभियान 10 फरवरी से 5 मार्च तक चलाया जाएगा। जिसमें पार्टी कार्यकर्ता गांवों में जनसंवाद कर किसानों के हितों की सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताएंगे।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनुराग दीक्षित ने कहा कि ग्राम परिक्रमा यात्रा में कार्यकताओं द्वारा गांव के देवस्थानों की साफ-सफाई की जाएगी। गौशाला में गोपूजन तथा गोसेवा का कार्यक्रम आयोजित होगा। देवस्थानों पर पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। घर घर सम्पर्क कर जनता से संवाद स्थापित करें।
उन्हें केन्द्र व प्रदेश सरकार की किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना, कृषक दुर्घटना योजना, मृदा हेल्थ कार्ड समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा।क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान के लिए मंडल स्तर के कार्यकर्ता बूथ स्तरीय कार्यकताओं के साथ सम्पर्क कर उन्हें जानकारी दें। आपस में समन्वय बना कर ग्राम परिक्रमा यात्रा में घर-घर सम्पर्क करें।
महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि ग्राम परिक्रमा यात्रा के लिए महानगर के किसान मोर्चा के मंडल स्तर के कार्यकताओं को जनसहभागिता के साथ कार्यक्रम करने को कहा गया है। कार्यकर्ता देवस्थानों से जयघोष करते हुए जनता संवाद स्थापित करेंगे। उन्हें सरकार की जलकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराएंगे। जिसके लिए जिम्मेदारियां तय कर दी जाएंगी।कार्यशाला में प्रमुख रूप से शैलेन्द्र कोरी, अमरजीत सिंह, पंकज कन्नौजिया, भीष्म पाण्डेय, कपिल देव वर्मा, सहित किसान मोर्चा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Tags: Ayodhya
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
30 Jun 2025 23:58:28
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
टिप्पणियां