UP पुलिस में भर्ती: 28 हजार से अधिक पदों के लिए शुरू होगी प्रक्रिया

UP पुलिस में भर्ती: 28 हजार से अधिक पदों के लिए शुरू होगी प्रक्रिया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा अप्रैल और मई में नई भर्ती प्रक्रिया के शुरू करने का ऐलान किया है. बोर्ड ने अप्रैल और मई में 28,138 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करेगा. पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से गुरुवार शाम को इस संबंध में प्रेस नोट जारी किया गया है.
 
अप्रैल और मई में इन पदों पर शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
प्रेस नोट के माध्यम से बताया गया है कि यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने उत्तर प्रदेश शासन के रोडमैप के अनुरूप आगामी भर्ती प्रक्रिया की रूपरेखा तैयार कर ली है. बोर्ड अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के प्रथम सप्ताह से अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू करेगा. इस भर्ती प्रक्रिया में उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के 4,242 पद, प्लाटून कमांडर (पीएसी) के 135 पद, प्लाटून कमांडर (विशिष्ट बल) के 60 पद, बंदायू, लखनऊ व गोरखपुर के लिए महिला पीसी के 106 पद शामिल हैं. इसके तहत कुल 4,543 पदों पर उप निरीक्षक स्तर की भर्ती की जाएगी. इसके अतिरिक्त, आरक्षी स्तर पर भी विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया उसी समय शुरू होगी. जिसमें आरक्षी पीएसी, आरक्षी विशिष्ट बल और महिला आरक्षी पीएसी के 15,904 पद, आरक्षी (नागरिक पुलिस) के 3,245 पद, आरक्षी घुड़सवार पुलिस के 71 पद और जेल वार्डन के 2,833 पद शामिल हैं, कुल 22,053 पदों पर भर्ती होगी. इस तरह, कुल 26,596 पदों पर भर्ती प्रक्रिया निकट भविष्य में प्रारंभ होगी.
 
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के 1153 पदों पर भी होगी भर्ती
इसके अलावा रेडियो सहायक परिचालक के 44 पद और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1,153 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया में अप्रैल-मई 2025 में शुरू की जाएगी. इस प्रकार निकट भविष्य में कुल अठाईस हज़ार से अधिक पदों हेतु विभिन्न पदों पर भर्ती की कार्यवाही इस वर्ष प्रारम्भ की जायेगी. कुशल खिलाड़ी के अन्तर्गत उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 91, आरक्षी नागरिक पुलिस 372, आरक्षी पीएसी 174 पदों के लिए भी कार्यवाही प्रचलित है. इसे अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह से अभिलेखों की संवीक्षा एवं खेल कौशल परीक्षण की प्रकिया प्रारम्भ की जायेगी. सभी भर्तियों के संबंध में शीघ्र ही यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट व सोशिल मीडिया पर शीघ्र ही अग्रिम सूचना दी जायेगी.
 
8 वर्षों में 2 लाख से अधिक पुलिस विभाग में भर्ती
प्रेस नोट के अनुसार, बोर्ड द्वारा इस वर्ष मार्च माह में लगातार साठ हजार से अधिक आरक्षियों एवं रेडियो संवर्ग के चौदह सौ से अधिक पदों पर भर्तियां पूरी की हैं. यह पुलिस भर्तियों को स्ट्रीमलाइन करने एवं भर्ती कैलेंडर को ससमय करने की दिशा में यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड का सुचिंतित एवं सुनियोजित प्रयास है. बीते आठ वर्षों में पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा विभिन्न पदों पर लगभग दो लाख चौदह हजार (2,14,468) से अधिक भर्तियां पूर्ण कर चुका है. जिनमें चौतीस हजार से अधिक महिलाएं (34,832) और लगभग एक लाख उन्यासी हज़ार (1,79,636) पुरुषों को भर्ती किया गया है. इनमें उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस स्तर के 12,144 पद, प्लाटून कमांडर के 780 पद, आरक्षी नागरिक पुलिस के 1,48,222 पद, आरक्षी पीएसी के 42,539 पदों पर भर्ती करने के साथ-साथ आरक्षी स्तर के कुशल खिलाड़ियों के 516 पदों की भर्ती भी की गई है, जिसमें 178 महिला भी शामिल हैं.
 

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

युवक डूबा, जल पुलिस और एनडीआरएफ के जवान तलाश में जुटे युवक डूबा, जल पुलिस और एनडीआरएफ के जवान तलाश में जुटे
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित केदारघाट पर मंगलवार पूर्वाह्न एक युवक गंगा स्नान के दौरान बाढ़ के गहरे पानी में...
कलयुगी बेटे ने पिता की तलवार से काटकर की हत्या
 दबे सवाल: सोनू ने दी अपने पूरे परिवार को दी मुखाग्नि, डायन के शक में 5 की नृशंस हत्या
दाऊद का 'वजीर' यूनुस खौफ में, जमानत मिली, कहा-नहीं जाना जेल से बाहर
नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया
नेपाल और चीन को जोड़ने वाला वाला पुल बाढ़ में बहा
मानसूनी बारिश में 19 की मौत, बाढ़ का खतरा बढ़ा