मण्डलायुक्त ने वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण 

अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश 

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

अव्यवस्था देख नाराज हुई मण्डलायुक्त ने डीपीओ से मांगा स्पष्टीकरण
बरेली। मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय वन स्टॉप सेंटर में अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये, जिस पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। वन स्टॉप सेंटर के मुख्य द्वार पर पानी भरा पाया तथा भवन की साफ-सफाई आदि व्यवस्थाएं भी शिथिल पायी गयी साथ ही कैंटीन में भोजन भी सारणी के अनुसार बना नहीं पाया गया।
 
जिस पर मण्डलायुक्त ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को स्पष्टीकरण 07 दिवस में प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने केन्द्र के सभी दस्तावेजों का भी अवलोकन किया। मण्डलायुक्त को संबंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि वन स्टॉप सेंटर में अभी तक कुल प्राप्त प्रकरण की संख्या 2658 है, जिसमें से 2601 प्रकरण का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है, 57 प्रकरण फॉलोअप प्रक्रिया के अंतर्गत विचाराधीन हैं। साथ ही यह भी अवगत कराया गया
कि वन स्टॉप सेंटर की नियमावली के अनुसार वन स्टॉप सेंटर में पांच बेड का शेल्टर होम संचालित है,
 
IMG-20231117-WA0012जिसमें पांच दिवस तक महिलाओं को अल्पवास की सुविधा प्रदान की जा सकती है परंतु जनपद के विभिन्न थाने एवं बाल कल्याण समिति के आदेश अनुसार महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर में अल्पवास की सुविधा हेतु लाया जाता है। मण्डलायुक्त ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये कि वन स्टाप सेन्टर में पिछले एक वर्ष में अल्पवास हेतु आई महिलाओं की संख्या का औसत एवं संबंधित शासनादेश के साथ जिलाधिकारी के माध्यम से वन स्टॉप सेन्टर में आने वाली महिलाओं की संख्या तथा उनके अल्पवास हेतु नियत दिनों के संख्या बढ़ाने का सुझाव शासन को प्रेषित करें। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक डॉ राकेश सिंह उपस्थित रहे।
 
 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस