ज्ञान महाविद्यालय में स्वतन्त्रता दिवस समारोह का आयोजन
अलीगढ़। ज्ञान महाविद्यालय परिसर में स्वतन्त्रता दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास से मनाया गया। स्थानीय श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर पंकज कुमार वार्ष्णेय ने हमारे महाविद्यालय के प्रबंधक मनोज यादव, प्राचार्य डॉ. वाई.के.गुप्ता, ज्ञान निजी आई.टी.आई. के प्रधानाचार्य गौरव यादव एवं महाविद्यालय तथा ज्ञान निजी आई.टी.आई. के शिक्षक, विद्यार्थी एवं शिक्षणेत्तर वर्ग के व्यक्तियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। इसके बाद का कार्यक्रम स्वराज्य सभागार में किया गया।
डी.एल.एड. की छात्रा निधि यादव ने कहा कि स्वतन्त्रता संग्राम में अनेक लोग शहीद हुए। उन्होंने शहीदों को नमन किया तथा वर्तमान समय में देश की महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर चिन्ता व्यक्त की। इसके बाद कुमकुम ने साथी के साथ देश भक्ति के गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। डी.एल.एड. की छात्रा काजल कुमारी माहौर ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले बलिदानियों से हमें सीख लेनी चाहिए। छात्र चन्दन राज ने देश भक्ति के गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। डी.एल.एड. की छात्रा संगम ने स्वतन्त्रता संग्राम के इतिहास पर प्रकाश डाला तथा शहीदों का स्मरण किया। महाविद्यालय के अधिशासी अधिकारी डॉ. ललित उपाध्याय ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए कहा कि हमें अपनी जिम्मेदारियों का पूरी तरह निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने जिम्मेदारी सबंधी व्यावहारिक उदाहरण भी दिए। डी.एल.एड. की छात्रा गुजन यादव ने भी जिम्मेदारियों के निर्वहन पर बल दिया। प्राचार्य डॉ. वाई.के. गुप्ता ने सभी को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी तथा स्वतन्त्रता के इतिहास का स्मरण कराया। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापिका डॉ. बीना अग्रवाल ने किया।
टिप्पणियां