विकास की तस्वीर है विकसित भारत संकल्प यात्रा
On
मोबाइल वैन के माध्यम से वीडियो दिखाया गया और आयुष्मान कार्ड, पी एम आवास, उज्जवला, किसान सम्मान निधि, एन आर एल एम के लाभार्थियों से उनकी कहानी, उनकी ज़बानी सुनी गई।
चंदौली। सकलडीहा विकासखंड क्षेत्र के डिघवट व खोर प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा व मेगा चौपाल अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि संकल्प यात्रा देश और प्रदेश के विकास की तस्वीर है। विकसित भारत संकल्प यात्रा समावेशी विकास की दिशा में एक सार्थक पहल है। इसके जरिए देश के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
यात्रा का मकसद स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार, आयुष्मान भारत, गरीब कल्याण अन्न योजन, पीएम आवास योजना के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी देना है। कार्यक्रम मे परियोजना निदेशक बी. बी. सिंह, डी सी मनरेगा आर के चतुर्वेदी, बी डी ओ के. के. सिंह, सी डी पी ओ अवधेश सिंह, संचालन बजरंगी पाण्डेय, बी ओ पी आर डी रजनीश पाण्डेय,आशीष गुप्ता,सचिव संजय यादव, प्रधान शिला राजभर,प्रधान प्रतिनिधि राम सूरत राजभर, अध्यापक चन्द्र शेखर आजाद, टुनटुन सिंह,मोनू सिंह, सोनू सिंह सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित भारी संख्या मे ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
Tags: Chandauli
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
30 Jun 2025 23:58:28
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
टिप्पणियां