19 महीनें में 31 फीसदी सस्ता हुआ कच्चा तेल फिर भी नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम- उमेश सिंह कुशवाहा
बिहार प्रदेश जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेष अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विगत 19 महीनों में कच्चा तेल 31 फ़ीसदी सस्ता हुआ है मगर भारत में अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई कमी नहीं आई है।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बीते सिर्फ 6 महिनों में तेल कंपनियां 47,000 करोड़ रूपये का मुनाफा कमा चुकी है और यह सारा पैसा देश के आम आदमी का है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है, उन्हंे देश के गरीबों की कोई चिंता नहीं है। केंद्र सरकार और तेल कंपनियों के बीच साठगांठ के कारण देश का आम आदमी आर्थिक मार झेल रहा है।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिन का झांसा देकर देश की भोली-भाली जनता को ठगने और छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की किमतें अन्य वस्तुओं की भी कीमतों को सीधा प्रभावित करता है। आज देश में बेतहाशा महंगाई का मुख्य कारण केंद्र सरकार की नाकामी है।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जो सरकार अपने देश की जनता की परेशानी और पीड़ा नहीं समझ सकती है उस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। जनता को अगर महंगाई और बेरोजगारी के चंगूल से मुक्त करना है तो हमें देश को भाजपा मुक्त बनाना होगा। देश की जनता अब भारतीय जनता पार्टी और उनके खोखले वादों से ऊब चुकी है। केंद्र की मोदी सरकार केवल चंद महिनों की मेहमान है। जनता अब भाजपा की वापसी नहीं चाहती है।
टिप्पणियां