वोटर चेतना अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा कैंप का किया आयोजन 

वोटर चेतना अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा कैंप का किया आयोजन 

 

अलीगढ़/खैर।  कस्बे के अनाज मंडी के पास कैम्प का आयोजन हुआ। जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी दिनेश शर्मा उपस्थित रहें। कैंप में 430 नए मतदाता बनाए गए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिनेश शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुये कहा आप सभी पार्टी  कर्मठ कार्यकर्ताओ के अथक प्रयास से ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन पायी है। लोकसभा चुनाव नजदीक होने की बजह से कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। हम सभी कार्यकर्ताओं को जमीनीस्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है। अपने बूथ को मजबूत करना अगर आपका बूथ मजबूत है तो आप बड़े नेता हो अगर आपका बूथ कमजोर है तो आप अपने मन में बड़े नेता हो सकते हो लेकिन संगठन में आप बड़े नेता नहीं हो सकते। कार्यकर्ताओ को बूथ की बारीकीयां बताते हुये प्रदेश उपाध्यक्ष  दिनेश शर्मा ने कहा बूथ पर हमें देखना है हमारे कितने लोगों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है किसी का भी नाम छूट ना पाए इसकी हमें चिंता अवश्य करनी है। भारतीय जनता पार्टी जमीनी स्तर हमारे कारकर्ताओ के कठोर परिश्रम की बजह से ही सत्ता में आयी है बड़ी बड़ी गाड़ियों में बैठकर चुनाव प्रचार करना हमारी संस्कृति में नहीं है। हमें जगह-जगह नुक्कड़ सभायें कर बूथ के प्रत्येक व्यक्ति से मिल भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के बारे में बताना होगा। वोटर चेतना अभियान में पहुंचे व्रज क्षेत्र मिडिया विभाग के सह संयोजक अमित शर्मा ने कार्यक्रताओ को मीडिया और सोशल मीडिया की उपयोगिता समझायी। कैम्प के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा और ब्रज क्षेत्र सह संयोजक मीडिया विभाग अमित शर्मा जम्बू कश्मीर के रजोरी में आतंकियों से लड़ते हुये बलिदान देने बाले टप्पल क्षेत्र के नगलिया गोरोला पहुंचे। दोनों भाजपा नेताओं ने देश के लिए बलिदान देने बाले सचिन लोर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं सचिन के परिवार को सांत्वना दी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आयोजित वोटर चेतना अभियान कैम्प में  जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष प्रशांत गौड़ मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार, रमेश चंद्र नगर उपाध्यक्ष योगी अग्रवाल, प्रताप परिहार कार्यशियां, संतोष तोमर, जयपाल सिंह तोमर के अलावा सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

इसरो के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रोफेसर आर. मनिका वासगाम (91 वर्ष) का निधन इसरो के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रोफेसर आर. मनिका वासगाम (91 वर्ष) का निधन
चेन्नई । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रो. आर. मनिका वासगाम का शनिवार को निधन हो...
बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन आज, 17 लाख नवसाक्षर होंगे परीक्षा में शामिल
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख
प्रदेश में मुख्यमंत्री आज पीथमपुर में करेंगे मल्टीस्टोरी इंडस्ट्री बिल्डिंग का भूमिपूजन
आज दो सत्रों में आयोजित होगी राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा
राज्यपाल पटेल आाज से ग्वालियर एवं श्योपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगेr Title
डुमांटो हिल्स: अरुणाचल प्रदेश की अनूठी प्राकृतिक धरोहर