ग्लोबल मार्केट पर दबाव, एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के कारोबार के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले क्षेत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार होता रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,556.06 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डैक ने 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 14,241.02 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.05 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 35,350.16 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली के दबाव में कारोबार करने के बाद लाल निशान में बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,460.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,265.49 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.40 प्रतिशत टूट कर 15,966.37 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 3 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 6 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। निक्केई इंडेक्स 101.08 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33,346.59 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.39 प्रतिशत टूट कर 3,074.38 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,425.61 अंक के स्तर तक गिर गया है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,856 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.72 प्रतिशत उछल कर 2,513.53 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। ताइवान वेटेड इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 187.81 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,325.23 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,398.38 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,048.12 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स से 0.10 प्रतिशत मजबूत होकर 3,034.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत