भाजपा सांसद प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा ने किया जनसम्पर्क
On
सलेमपुर, देवरिया। लोकसभा सलेमपुर के पिपरा मिश्रा, इशारु, रेवली,सजाव और नदौली में सांसद प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा ने जनसंवाद एवं जनसम्पर्क किया। कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश की दिशा और दशा को तय करने वाला चुनाव है। भारत विश्वगुरु तभी बन सकता है, जब देश में ऐतिहासिक बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बने। भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया और अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कराकर वहां भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा कराई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने का कार्य भाजपा और उसकी सरकार ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि देश के विकास की गति को निरंतर रखने के लिए केंद्र भाजपा की सरकार जरूरी है। मोदी ने भारत के सम्मान को विश्व में बढ़ाने के साथ सभी वर्गों को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया है।इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी अश्वनी सिंह,विधानसभा संयोजक अशोक पाण्डेय, विधानसभा सहसंयोजक संजय तिवारी,बलबीर सिंह दादा,अभय सिंह विशेन,लोकसभा मिडीया प्रभारी अजय दूबे वत्स,कन्हैया लाल जायसवाल,विनय पाण्डेय,अनूप उपाध्याय,अमरेश सिंह बबलू, कमलेश तिवारी,अरुण पाण्डेय,दीपक श्रीवास्तव,दीपक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
Tags: Deoria
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
30 Jun 2025 23:58:28
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
टिप्पणियां