कलशयात्रा के साथ भागवत कथा प्रारम्भ:आचार्य राधेश 

हैदरगंज-अयोध्या। हैदरगंज के पचगवां गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। कलश यात्रा नगर और गांवों के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण करती हुई पुनः अपने गंतब्य स्थान पचगवां तिवारी का पुरवा में वापस आई।कथा के पहले दिन कथावाचक आचार्य राधेश शास्त्री ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कथा का श्रवण मनुष्य के लिए बहुत ही लाभदायक और पुण्यकारी है। कथा से मानव समाज में व्याप्त समस्त गंदे विचारों और विकारों का नाश होता है और भक्तिभाव का भाव जागृत होता है। पवित्र और शुध्द मन से सुनी गई कथा से ही मनुष्य के जीवन का कल्याण होता है। कथा चंद्रमा की किरण के समान है जो सभी को समान रूप से शीतलता प्रदान करती है। कथा में मुख्य यजमान रामचंद्र तिवारी एवं धर्मपत्नी केवलपती सहित मनोकानिका दूबे (‌विधायक प्रतिनिधि), शिवकुमार तिवारी, अनिल तिवारी, हरिश्चंद्र तिवारी, शीताराम तिवारी, अशोक तिवारी, दिनेश पाण्डेय, शिप्पू मिश्रा, सहित सैकड़ों हजारों श्रोता उपस्थित रहे।

Tags: Ayodhya

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत