अवैध असलहा साफ करते समय चली गोली से बुआ की मौत, भतीजा घायल

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक सनकी युवक को अवैध असलहा रखने का शौक महंगा पड़ गया। सफाई करते समय गोली चलने से पास में खड़ी उसकी बुआ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी टपरियन निवासी आजाद यादव की 50 वर्षीय पत्नी राजेश्वरी गुरुवार को देर शाम घर पर ही मौजूद थी।

वही उसका भतीजा संजीत पुत्र लल्लू जो पड़ोस में ही रहता था और अक्सर अपने पास अवैध असलहा रखा करता था। आज शाम के समय संजीत लोडेड तमंचे की सफाई कर रहा था। तभी तमंचे से अचानक फायर हो गया और गोली पास में खड़ी उसकी बुआ के कंधे व गले के बीच जा लगी। वही संजीव घटना के बाद वादहवास हो गया और उसने बिना सोचे समझे असलहा दोबारा लोड कर अपनी कमर में फसा लिया और वहां से भाग खड़ा हुआ।

उधर जानकारी मिलने पर राजेश्वरी का बेटा मुकुल बाइक से वापस अपने घर की ओर आ रहा था। रास्ते में उसकी बाइक मुकुल की बाइक से टकरा गई। जिससे तमंचे से दोबारा गोली चल गई और संजीत की पेट में जा लगी। गोली लगने से वह भी घायल हो गया। परिजन दोनो को अस्पताल ले गए जहां राजेश्वरी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि बेहोश भतीजे संजीत का उपचार किया जा रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।

इनका है कहना
इस संबंध में सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने बताया कि अवैध असलहा साफ करते हुए महिला को गोली लगने से मौत हो गई। वहीं भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार कराया जा रहा है। उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Jhansi

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज का राशिफल 19 जनवरी 2025 :  इन राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है आज का दिन आज का राशिफल 19 जनवरी 2025 :  इन राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है आज का दिन
  मेष   समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। किसी काम को लेकर पार्टनरशिप कर सकते हैं।जीवनसाथी से अपने मन
 आज का राशिफल 19 जनवरी 2025 :  इन राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है आज का दिन
बिना परमिट के चल रही है निर्माण कंपनियों में सैकड़ो ट्रके आखिर कैसे?
नगर पालिका मंझनपुर अध्यक्ष द्वारा चौपाल लगाकर वितरित किया गया कंबल
नाबालिग से दुष्कर्म  मामले में दो आरोपित गिरफ्तार 
जमीन विवाद में लोहे की पाइप से पीटकर युवक की हत्या, तीन गंभीर 
जिला अस्पताल परिसर से एसआई की बाइक चोरी, बदमाश केमरे में कैद